मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन सुबह करीब 9 बजे क्रैश कर गया. इस घटना में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. अजीत पवार 66 साल के थे. यह घटना बारामति के पास हुआ. बारामति में हुए हादसे के बाद शोक का माहौल है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
प्लेन में अजीत पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है. बताया जाता है कि अजीत पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे. शरद पवार के वे भतीजे थे और अलग राजनीतिक दल बना चुके थे. हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं. परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं.




