• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 31, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

पलामू में युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय एकता शिविर’ आरंभ, 14 राज्यों के 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिखाएंगे अपनी संस्कृति

पलामू में युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय एकता शिविर’ आरंभ, 14 राज्यों के 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दिखाएंगे अपनी संस्कृति
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पलामू : जिले में युवा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज 4 फरवरी 2020 को शिविर का अधिकारिक रूप से उद्घाटन पारंपरिक कलश द्वीप प्रज्वलित कर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने किया। 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस राष्ट्रीय एकता शिविर में देशभर के 14 राज्यों से आये 250 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एक दूसरे को अपनी संस्कृति से अवगत कराएंगे। शिविर में देशभर के 123 डेलिगेट्स भी शामिल होंगे।

विविधता में एकता ही हमारी ताकत : उपायुक्त
उद्घाटन समारोह में उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने यहां मौजूद लोगों को झारखंडी जोहार अर्पित कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे देश में रहते हैं जिसमें विविधता में एकता है, और यही हमारी ताकत है।  उपायुक्त ने कहा कि समाज जितना ही विविध होता है उस समाज में स्थिरता बढ़ जाती है। ऐसे समाज मे समस्याओं का निष्पादन बहुत ही स्थिर तरीके से हो जाता है। उपायुक्त ने कहा कि मनुष्य के अंदर एक ऐसी प्रवृत्ति होती है जिससे वह अपने समाज के बाहर के लोगों से जितना मिलता है मनुष्य के अंदर क्वालिटी बढ़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पूरा विश्व समाया हुआ है। 29 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश की संस्कृतियों को मिलाकर हमारा देश किसी दूसरे देश से कम नहीं है। उन्होंने देशभर से आए प्रतिभागियों से कहा कि यहां आने से पूर्व झारखंड के प्रति आपके मन में पूर्वानुमान होगा। आशा है कि जब आप यहां से जाएंगे तो आपके मन में झारखंड के प्रति एक अलग सोच होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान करने का अवसर देते है जो अंततः राष्ट्रीय हित में उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधि एक साथ रहते हैं। एक दूसरे की सभ्यता, रहन-सहन, खानपान को देखते हैं जिससे एकात्मकता की भाव प्रत्येक युवाओं में जगती है। उपायुक्त ने क्‍या हार में क्‍या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। संधर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही कह प्रतिभागियों को जीवन के पथ में हमेशा अग्रसर रहने की बात कही।

उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद नेहरू युवा केन्द्र की झारखंड स्टेट डायरेक्टर रीता भगत ने कहा कि पलामू जिले में राष्ट्रीय एकता शिविर के आयोजन से पलामू का नाम पूरे देश मे होगा। पलामू में देशभर से आये प्रतिभागियों की गूंज सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे झारखण्ड में कल से ही गूंज रही है। उम्मीद है देशभर से आये प्रतिभागियों को झारखण्ड, खासकर पलामू पसंद आएगा। इस अवसर पर उपस्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा को नेहरू युवा केंद्र तत्वावधान राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन पलामू जिले में हो रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है। प्रशासन की तरफ से सफल प्रयास करते हुए आपके सुख सुविधा तथा आपके मान सम्मान के लिए आपके खान-पान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। आप लोग यहां से जाएं तो पलामू की एक सुखद छवि लेकर जाएं। और यहां बार बार आने का दिल करे। उन्होंने कहा कि भारत माता एक फूल है और हम सभी राज्यों की संस्कृति मालियों की तरह इसकी सिंचाई करते हैं। 

कैसा लगा झारखण्ड
विभिन्न संस्कृतियों का गढ़ है झारखंड

कार्यक्रम में सिक्किम से आई मिलन सूबा ने कहा कि झारखण्ड के बारे में लोगों के बीच काफी भ्रम फैला हुआ था। हम झारखंड को नक्सलवाद से ग्रसित राज्य मानते थे, पर यहां आने के बाद हमें ऐसा एहसास हुआ कि झारखंड में भी नक्सलवाद सिर्फ एक भ्रम है। झारखंड में आकर हमें झारखंड के विभिन्न संस्कृति तथा लोक नृत्य के बारे में जानकारी मिली। 

प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है झारखंड
आसाम से आए नयन ज्योति बोरा ने कहा कि झारखंड आगर  उन्हें काफी सुकून मिल रहा है। खासकर यहां की प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें काफी भा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में  आसाम की ही तरह अनेकों संस्कृति मौजूद है। 

जम्मू-कश्मीर और झारखंड दोनों एक जैसे
जम्मू एंड कश्मीर से आए पिंकी राठौड़ ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से हमें एक दूसरे राज्य के बारे में जानने का अवसर मिल रहा है। जिस तरह झारखंड में नक्सलवाद को लेकर गलतफहमी फैली हुई है ठीक उसी तरह हमारे जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को लेकर भ्रांतियां फैली हुई है। हमें इन सब से उठकर दोनों राज्यों में टूरिज्म को बढ़ाने की आवश्यकता है। 

शिविर में होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
बताते चलें कि भारत सरकार के युवा एवम खेल मंत्रालय के तरफ से 3 फरवरी से 7 फरवरी 2020 तक होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर अलग-अलग विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के संस्कृति एवं सभ्यता को जानने के लिए तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शिविर के दौरान भाषण तथा वाद- विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एकता रैली का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को पलामू के प्राकृतिक तथा दर्शनीय स्थल का भ्रमण भी कराया जाएगा। 

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, नेहरू युवा केंद्र की स्टेट डायरेक्टर रीता भगत, डिप्टी डायरेक्टर हनी सिन्हा, पलामू जिला नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक पवन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur blood donation camp-महेश्वर प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर टेल्को रिक्रिएशन क्लब में लगा रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
खबर

jamshedpur blood donation camp-महेश्वर प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर टेल्को रिक्रिएशन क्लब में लगा रक्तदान शिविर, 95 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

August 31, 2026
Jamshedpur loot : मानगो श्रीकृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े घर में घुस कर लूट, दो महिलाओं व एक पुरुष ने घटना को दिया अंजाम, जेवर एवं अन्य कीमती सामान लूटकर हुए फरार
खबर

Jamshedpur loot : मानगो श्रीकृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े घर में घुस कर लूट, दो महिलाओं व एक पुरुष ने घटना को दिया अंजाम, जेवर एवं अन्य कीमती सामान लूटकर हुए फरार

August 31, 2026
Jamshedpur rural panic over unknown equipment : बहरागोड़ा के पथरा गांव में आकाश से अज्ञात उपकरण गिरने से हड़कंप, पुलिस जांच में निकला वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए छोड़ा गया यंत्र, विद्यासागर विवि से पैराशूट में बांध कर छोड़ा गया था आसमान में
खबर

Jamshedpur rural panic over unknown equipment : बहरागोड़ा के पथरा गांव में आकाश से अज्ञात उपकरण गिरने से हड़कंप, पुलिस जांच में निकला वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए छोड़ा गया यंत्र, विद्यासागर विवि से पैराशूट में बांध कर छोड़ा गया था आसमान में

August 31, 2026
Next Post
palamu : उपायुक्त के जनता दरबार में दिव्यांगों को मिला ट्राई साइकिल, जनता दरबार में लगी रही फरियादियों की भीड़, पेंशन, आवास सहित कुल 39 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

palamu : उपायुक्त के जनता दरबार में दिव्यांगों को मिला ट्राई साइकिल, जनता दरबार में लगी रही फरियादियों की भीड़, पेंशन, आवास सहित कुल 39 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

चाकुलिया के गोहालडीह व मैराबांधी सबर टोला में हाथियों का आतंक जारी, घरों को तोड़ा, भयाक्रांत ग्रामीण कर रहे रतजगा

चाकुलिया के गोहालडीह व मैराबांधी सबर टोला में हाथियों का आतंक जारी, घरों को तोड़ा, भयाक्रांत ग्रामीण कर रहे रतजगा

jharkhand-adivasi-tragedy-150 साल पहले झारखंड से चाय बागान क्षेत्रों में लेकर बसाये गये 50 लाख झारखंडी आदिवासी अस्तित्व की लड़ रही लड़ाई, अब उठी मांग नागरिकता देने की, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की उठायी मांग

jharkhand-adivasi-tragedy-150 साल पहले झारखंड से चाय बागान क्षेत्रों में लेकर बसाये गये 50 लाख झारखंडी आदिवासी अस्तित्व की लड़ रही लड़ाई, अब उठी मांग नागरिकता देने की, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की उठायी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News