
जमशेदपुर : सीमेंट कंपनी नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड के जमशेदपुर जोजोबेड़ा प्लांट के ठेका मजदूरों ने सुबह की पाली में ड्यूटी जाने के पहले जमकर हंगामा किया. कर्मचारियों को वेतन नही दिए जाने के खिलाफ इन लोगों ने जमकर हंगामा किया और गेट जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक मजदूरों ने जाम किया. मौके पर स्थानीय मजदूर नेता चंदन पांडेय पहुंचे और मजदूर की समस्या को जाना. मजदूरों ने बताया कि करीब 2 से 3 महीने से उन लोगो को वेतन नही मिला है और लगातार ठेकेदार बहाना बनाकर उनको टाल रहा है. इसके बाद मजदूर नेता चंदन पांडेय ने प्रबंधन से बात की. उन्होंने दो तीन दिनों में वेतन भेजने की बात कही, तब मजदूर वापस काम पर लौट गए. प्रबंधन की ओर से वार्ता करने अनिल गोस्वामी, विकास जेटली समेत अन्य मौजूद थे. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका वेतन दो से तीन दिन में भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन करेंगे और गेट को फिर से जाम कर देंगे.






