
जमशेदपुर : मानगो स्थित उलीडीह थाना में उस वक्त अफरातफरी मच गया जब हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी ने थाने के शौचालय में रखा फिनाइल पीकर आत्मदाह का प्रयास किया. आपको बता दें कि बीती रात 2 बजे पुलिस ने अपराधी ललित नारायण सिंह को उलीडीह थाना अंतर्गत सर्वोदय पथ स्थित घर से एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था. जिसको लेकर पुलिस थाना पहुंची और उससे पूछताछ कर रही थी. इसी बीच आज सुबह ललित शौचालय गया और वहीं रखे फिनाइल को पी लिया. इधर जब उसकी तबियत बिगड़ी तो पुलिस आनन- फानन में उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं ललित ने बताया कि उसे अपराधी अमरनाथ सिंह ने कट्टा दिया था और उसी क्षेत्र के रहने वाले भुर्री और गणेश सिंह को जान से मारने को कहा था. जब उसने मना कर दिया तो उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी. वैसे सच्चाई क्या है यह पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है. वहीं एमजीएम पहुंचने पर साकची पुलिस ने भी उससे पूछताछ की. बताया जा रहा है कि ललित का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.



