
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत आदिवासी स्कूल के पास रहने वाले 19 वर्षीय सनी मुंडा ने अपने घर के आंगन में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना परिजनों को बुधवार की सुबह तब हुई जब वे लोग सुबह उठे. परिजनों ने देखा की सनी ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है. परिजनों ने इसकी सूचना उलीडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के पिता दुर्गा मुंडा ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसको लेकर सनी काफी परेशान रहता था. संभवतः इसी कारण से उसने फांसी लगाई है. इस मामले में दुर्गा के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है.



