
जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में खरकई नाइटराइडर्स और डेयरिंग दोमुहानी ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हरा दिया. कीनन स्टेडियम में बुधवार को सुबह खेले गए मैच में डेयरिंग दोमुहानी ने हुडको हीरोज को 59 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरिंग दोमुहानी ने 15 ओवर में दो विकेट पर 177 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. विशाल स्कोर में 39 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा. इसके अलावा ललित ने 50 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 79 रनों की धुआंधार पारी खेली. दीपपाल ने 17 गेंदों पर दो चौके की मदद से 22 रन, वसीम ने 20 गेंदों पर पांच चौके दी सहायता से 34 रन जोड़े. लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी हुडको हीरोज की टीम 15 ओवर में चार विकेट पर 118 रन ही बना सकी. कप्तान रत्नेश ने 18 गेंदों पर 21 रन चार चौके की मदद से बनाए. जीतू ने 24 गेंदों पर 19 रन और सुधीर ने 12 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 12 रन जोड़े. ललित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
खरकई नाइटराडर्स ने 19 रन से जीता मैच बुधवार को खेले गए दूसरे मैच में मीडिया कप का पहला शतक अभिषेक के बल्ले से निकला. खरकई नाइटराइडर्स ने 15 ओवर में एक विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया. अभिषेक ने 53 गेंदो पर सात चौके और नौ छक्के की मदद से 111 रन बनाए. चाणक्य ने चार चौके की मदद से 27 गेंदों पर 30 रन जोड़े. नवीन ने 12 गेंदों पर दो चौके की मदद से 13 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए डेसिंग दलमा की टीम 15 ओवर नें चार विकेट पर 152 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज शुभदर्शी ने 43 गेंदो पर छह चौके की मदद से 68 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए. प्रसेनजीत ने 39 गेंदों पर 53 रन जोड़े. इसमें छह चौके शामिल हैं। उज्ज्वल ने तीन अौर नवीन ने एक विकेट लिया.




