
जमशेदपुर : कोरोना काल में काम करने वाले 500 से ज्यादा शिक्षकों को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा सम्मानित किया जाएगा. यह निर्णय रविवार को पासवा द्वारा किए गए एक बैठक में लिया गया. रविवार को पासवा की ओर से सर्किट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया. यह आयोजन पासवा के जिला अध्यक्ष रमन झा की अध्यक्षता में हुई. इसमे यह निर्णय लिया गया की शहर के 500 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान समारोह 1 नवंबर को बिष्टुपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में संपन्न होगा. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि कोरोना काल में अगर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है तो वो है शिक्षा जगत. कोरोना काल में शिक्षक बच्चों को किस तरह पढ़ा रहे है वो एक शिक्षक ही जान सकता है. कभी उन्हे वेतन आधा मिला तो कहीं बिना वेतन के ही काम किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से पहली मुलाकात में 9वीं से ऊपर के कक्षा को खुलवाया था. दूसरी मुलाकात में 6 क्लास के ऊपर की कक्षा शुरू हुई. अब छठ के बाद नर्सरी को कक्षा शुरू करने की अपील करेंगे. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद इस्माइल अहमद मौजूद रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे, उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ सहदेव, महासचिव सुभाष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष रमन झा, नीरज सहाय, देव शरण सिंह, अरविंद साहू, द्विवेश राज, नरेश, संदीप झा, अमन राज सिंह और बिट्टू सिंह मौजूद रहे.



