
जमशेदपुर : रविवार को जादूगोड़ा चौक पर आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान में पूर्व आर्मी सैनिक कंचन तिवारी अपने महिला-पुरुष साथियो संग पार्टी में शामिल हुए. उन्हें पार्टी में आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने विधिवत शामिल कराया और पार्टी की नीति व सिद्धान्त की शपथ दिलायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमिया महतो और धन्यबाद ज्ञापन नवीन प्रसाद ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बुल्लू रानी सिंह सरदार ने कहा कि आपके आने से पार्टी का विस्तार हुआ है और पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू में कंचन तिवारी संघर्ष करने वाले नेता हैं इनके सैनिक कार्यकाल का लाभ खासकर आजसू कार्यकर्ताओं को अनुशासन सीखने को मिलेगा. क्योकि संघर्ष करने वाले ही टिकते हैं, बाकी अन्य दलों के लोग खुलेआम बिकते है और यह बात आजसू नहीं पूरे राज्य की जनता कह रही है. आने वाला विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी और मजबूती से लड़ेगी. कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है, क्योकि आजसू इस क्षेत्र के लिये विकल्प नहीं संकल्प है. इस अवसर पर फणीभूषन महतो, अप्पू तिवारी, चन्दरश्वर पांडेय समेत ने भी अपने विचार रखे. सदस्यता लेने वालों में पूर्व सैनिक कंचन तिवारी के संग भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हैं, जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के संजय दास, आरविंद सिंह, समीर दास, भारत राजबाड़, जगरनाथ दास, सुखदेव सिंह, रितेश यादव झामुमो से केके सिंह, राजकुमार यादव, राजकुमार महतो, महिला नेत्री प्रतिमा सिंह, चम्पा कर्मकार, संतुला कर्मकार, नीता सिंह, दुर्गा राय, कांग्रेस पार्टी से अजय निसाद, रंजन उरांव, रौशन सिंह, पवन सिंह, नितेश गुप्ता, विक्की सिंह, परवीन सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं.




