जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम अनिल कुमार दुबे दो दिवसीय चक्रधरपुर रंल मंडल के दौरे पर रविवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. स्टेशन पर वरीय रेल अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटानगर पहुंचने के बाद एजीएम श्री दुबे ने कंबाइंड क्रू लॉबी, सेंकेंड इंट्री, पार्सल, डायमंड क्रॉसिंग आदि कई स्थानों का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ बैठक भी की. दोपरह के बाद श्री दुबे मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गये.(नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम अनिल कुमार दुबे दो दिवसीय दौरे पर चक्रधरपुर मंडल रेल के दौरे पर हैं. टाटानगर स्टेशन पर उतर कर उन्होंने रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों एवं विभागों का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देने के पश्चात वे चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय गये हैं.वहां भी वे निरीक्षण के पश्चात विभिन्न विभागों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. बैठक के पश्चात वे सोमवार देर रात पुनः टाटानगर होते हुए वापस लौटेंगे.



