
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने ऑन लॉकडाउन वन की घोषणा के कारण इस वर्ष रथ पूजा के अवसर पर चाकुलिया में नहीं निकला रथ. मंदिरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की. विदित हो कि चाकुलिया प्रखंड में तीन स्थानों से रथ निकाला जाता था, परंतु इस वर्ष लॉकडाउन के कारण रथ नही निकाला गया. चाकुलिया के नामोपाड़ा स्थित रास मंच और जुगीपाड़ा से कीर्तन मंडलियों के साथ रथ निकाला जाता था. वहीं प्रखंड की चालुनिया पंचायत की जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी आश्रम से भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रखकर रथ निकाला जाता था.

इस वर्ष कोरोना संक्रमन के कारण रथ नही निकाला गया. तुलसीबनी आश्रम के पुजारी आनंद ब्रह्मचारी और हंसानंद महराज ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की. पूजा के पश्चात मंदिर में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर पतित बेरा, पतित पावन दास, कृष्ण मुरारी शहल, प्रणव बेरा, अनूप मल्लिक, विनय दास, सुभाष राणा, कैलाश बेरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







