
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कुख्यात अपराधी पूरन चौधरी को धर दबोचा है. पुलिस ने उसे तब पकड़ा जब वह बस से शहर में आ रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह बस से शहर में आने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और दोमुहनी पुल के पास से जांच अभियान चलाया. पुलिस को एक बस में वह मिल गया. जांच के दौरान उसके पास से एक पिस्टल के अलावा गोलियां बरामद की गई है. पूरन चौधरी आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल सोनारी पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है.






