
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के संयोजन में स्व. शशि भाई आडेसरा के पुण्य स्मृति में 578वें नेत्र ज्योति यज्ञ के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की अध्यक्ष सिमरन सग्गु, रोटेरियन निकिता मेहता, रोटेरियन अमीष मेहता, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ.सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 34 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। कस्तूरबेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित नेत्र शिविर का समापन कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का अगला नेत्र शिविर स्व. शान्ति देवी सावा के पुण्य स्मृति में 8 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।


















