
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा में चापानलों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. अब तक लगभग 105 चापानलों का मरम्मत हो चुकी है. चक्रधरपुर में प्रत्येक दिन चापानलों की मरम्मत हो रही है. बंदगांव में 44 चापानल व चक्रधरपुर में 60 चापानलों की मरम्मत हो चुकी है. स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने चापानलों की मरम्मत के लिए आम सूचना जारी कर दी है. लोगों के द्वारा लगातार दूरभाष पर सम्पर्क कर चापानल की मरम्मत के लिए सूचना दी जा रही है. उतनी ही तेज गति से चापानलों की मरम्मत का कार्य भी जारी है. विभागीय सूत्रों अनुसार विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से 30 चापानलों का नवीनीकरण हो रहा है.
अब तक 20 चापानलों का नवीनीकरण हो चुका है. विधायक के सुपुत्र सन्नी उरांव ने बताया कि विधायक सुखराम उरांव का प्रयास है कि लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े. यही वजह है कि नोटिस भी जारी कर लोगों से केवल सूचना देने की अपील की गई थी और आज उसी तरीके से कार्य जारी है. चापानलों की मरम्मत के साथ ही लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है. बताया गया है कि शेष चापानलों की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा, ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं चापानलों की मरम्मत का कार्य क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चल रहा है.







