
जमशेदपुर : टाटा स्टील में समग्र क्रॉस-फंक्शनल क्वालिटी एश्योरेंस सिस्टम प्रदान करने और समीक्षा करने के लिए 2010 में क्वालिटी बोर्ड का गठन किया गया था. उसके बाद दिसंबर 2013 में बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था. बताया जाता है कि वर्षों से, गुणवत्ता बोर्ड के दायरे में गुणवत्ता बोर्ड के कुछ बिंदुओं की चर्चा अन्य मंचों पर होने लगी है. हालांकि, कुछ बिंदु जैसे गुणवत्ता लक्ष्य, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आदि पर उचित रूप से चर्चा या निर्णय नहीं लिया जा रहा है. अत: हाल के संगठनात्मक परिवर्तनों को देखते हुए, तत्काल प्रभाव से क्वालिटी बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है. जिसकी घोषणा टाटा स्टील के सीइओ व प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कर दी है. बताया गया है कि प्रत्येक छह महीने के अंतराल पर क्वालिटी बोर्ड की बैठक होगी.
ये हैं बोर्ड में शामिल
- चेयरमैन : अवनीश गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम एंड एसएस).
- मेंबर : डीबी सुंदर रामम (वाइस प्रेसिडेंट रॉ मैटेरियल), डॉ देवाशीष भट्टाचार्जी (वीपी, टेक्नोलॉजी एंड न्यू मैटेरियल्स बिजनस), पीयूष गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट, स्टील मार्केटिंग एंड सेल्स), राजीव कुमार (वीपी, ऑपरेशन-टीएसके), सुधांशु पाठक (वीपी, स्टील मैनुफेक्चरिंग), उत्तम सिंह (वीपी आयरन मेकिंग).
- परमानेंट इनवाइटी : अक्षय खुल्लर (चीफ, मैनुफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट), जया सिंह पांडा (चीफ, टीक्यूएम एंड सीक्यूए), करमवीर सिंह (जीएम, ऑपरेशन-टीएसके), मानष बनर्जी (चीफ, सीक्यूए एंड टीक्यूएम टीएसके), एन राजेश, (सीओएमएस, ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स), पद्मपाल (चीफ, ब्लास्ट फर्नेस), प्रखर मिश्रा (चीफ, कोक प्लांट्स), आरवी रमना (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, प्रोसेस), संजय एस सहनी (सीओएमएस, ब्रांडेड प्रोडक्टस एंड रिटेल), शैलेश वर्मा (ऑफिसर ऑन डेपुटेशन टू मेसर्स टाटा स्पांज आयरन लिमिटेड), सुबोध पांडेय (ऑफिसर ऑन डेपुटेशन टू मेसर्स टीएसबीएसएल), सुरजीत सिन्हा (चीफ एग्गलोमेरट्स), वी रविचंद्रन (सीओएमएस, इंडस्ट्रीयल प्रोडक्टस, प्रोजेक्टस एंड एक्सपोर्ट), विनय वी महाशब्दे (चीफ, आर एंड डी डिजिग्नेट एंड प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी).
- कन्वेनर : राजेश कुमार (चीफ, मैनुफेक्चरिंग, फ्लेट प्रोडक्ट.






