
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने दो अधिकारियों का तबादला किया है. अस्थाई रूप से विशेष नियुक्ति पर टाटा स्टील यूरोप में भेजे गये राजीव मुखर्जी को मुंबई में पदस्थापित किया गया है. बताया गया है कि वाइस प्रेसिडेंट (ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट), आईएल-1 श्री मुखर्जी मुंबई कार्यालय में पुन: अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए कंपनी के सीइओ व एमडी को रिपोर्ट करेंगे. वहीं राजीव कुमार, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन-टीएसके, आईएल-1 को कोलकाता स्थानांतरित किया गया है. राजीव कुमार भी सीइओ व एमडी टीवी नरेंद्रन को रिपोर्ट करेंगे. जानकारी के अनुसार दोनों ही अधिकारियों का तबादला 1 मार्च 2020 से प्रभावी होगा.







