
रांची : नवंबर- दिसंबर में झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां कमर कस चुकी है. लगभग सभी पार्टियां जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर रैलियां व जनसभाओ का सहारा ले रही हैं. इसी क्रम में प्रदेश राजद द्वारा आगामी 15 अक्टूबर को राजधानी रांची में जन आक्रोश रैली का आयेजन किया है. जहां बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी भाग लेंगे. वही जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर रैली को संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने दी. उन्होंने बताया कि इस रैली में झारखंड में वर्तमान बीजेपी की सरकार को प्रदेश के उखाड़ फेकने की हुंकार भरी जाएगी. साथ ही प्रदेश की रघुवर सरकार के 5 साल के विकास विरोधी कार्यो को जनता के समक्ष रखी जाएगी.
झाविमो को झटका
विधानसभा चुनाव से पहले जेवीएम को एक और झटका लगा है. भाजपा की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में लातेहार में जेवीएम विधायक प्रकाश राम अपने हजारों समर्थकों के साथ भजापा का दामन थामा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिजेपी का पट्टा देकर पार्टी में शामिल किया.




