
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा मानगो गोलचक्कर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गया। शिविर में प्रातः 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक में पेट्रोल पंप एवं मुख्य सड़क से गुजरने वाले 112 लोगों के शुगर, प्रेशर, वेट एवं हाइट की जांच नि:शुल्क की गयी तथा समुचित चिकित्सकीय सलाह दी गयी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के अध्यक्ष बलमिंदर सिंह, सचिव पुनीत कांवटिया, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अनूप गुप्ता, कैलाश सिंघानिया, प्रेमा गोगना, पीएम दत्ता, मदन बिहारी, विजय कोहली, विजय तुलस्यान, पूर्व सचिव ओम प्रकाश चोपड़ा, सदस्य एमएम राव, डॉ डॉली गुप्ता, डीसी डे, बीना मित्रा, रितिका कांवटिया, बलजीत कौर, एबीएम कॉलेज के रोटरेक्ट क्लब को-ऑर्डिनेटर डॉ आरके चौधरी व अन्य लोग उपस्थित थे।





