
रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के सुप्रीमो लालू यादव रविवार की दोपहर रांची पहुंचे. यहां डोरंडा कोषागार से लगभग 132 करोड़ के अवैध निकासी मामले में फैसला आना है. इस मामले में लालू समेत 110 आरोपियों के संबंध में सीबीआई की विशेष अदालत में 15 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा. इसको लेकर आज लालू यादव यहां पहुंचे. इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर राजद के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे. बताया जाता है कि चारा घोटाला के चार मामलों में पहले ही लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों को सजा सुना दी गई है. पांचों मामलों में एक ही गवाह और डॉक्यूमेंट्स हैं और उसी के आधार पर चार मामलों में अलग-अलग पीरियड की सजा सुनाई गई है. ऐसे में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में भी उन्हीं गवाह और डॉक्यूमेंट्स पर फैसला होना है. ऐसे में अब क्या होता है यह 15 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आने के बाद ही पता चलेगा.






