नयी दिल्ली : सहारा इंडिया के निवेशकों को पैसा लौटने का रास्ता अब साफ हो गया है. इस मामले में सहारा इंडिया के करीब 5 हजार करोड़ रुपये को रिलीज करने का आदेश जारी किया गया है. इसके जरिये करीब 1.1 करोड़ निवेशकों का सहारा इंडिया पैसे लौटा सकेगा. वर्तमान में सहारा सेबी फंड में करीब 24 हजार करोड़ रुपये जमा है, जिसमें से अभी 5 हजार करोड़ रुपये रिलीज किया गया है. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी. (नीचे भी पढे़ें)
इसमें सरकार ने कहा था कि कई चिटफंड कंपनियों और सहारा क्रेडिट फर्मों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को उनका पैसा लौटाया जाये. इसके बाद न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायूमूर्ति सीटी रवि कुमार की पीठ ने कहा कि सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा ठगे गये निवेशकों को उनका पैसा वापस किया जायेगा. पीठ ने यह भी कहा कि सारे पैसे की वापसी हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की देखरेख में की जायेगी.



