सरायकेला से गम्हरिया जा रहे युवक की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में भर्ती
सरायकेला से गम्हरिया जा रहे युवक की बाइक को सोमवार को कांड्रा के पास एक बोलेरो ने टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है. बाइक सवार का नाम शंभू महतो है. वह सरायकेला का रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शंभू महतो को इलाज के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन 108 नंबर एंबुलेंस से घायल शंभू महतो को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाए. यहां एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है. शंभू महतो के साथ उसके पिता बुधराम महतो भी आए हैं. बुधराम महतो ने बताया कि वह लोग सरायकेला के रहने वाले हैं. शंभू महतो किसी काम से गम्हरिया जा रहा था. तब यह हादसा हुआ. (नीचे देखे पूरी खबर)

आदित्यपुर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बड़ी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर आशियाना मोड़ के पास बाइक सवार व्यक्ति को बचाने के क्रम में एलपीडी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाईडर के उपर चढ़ गई. गाड़ी चालक का कहना है कि उसकी गाड़ी के सामने एक बाइक सवार व्यक्ति अचानक आ गया, जिसको बचने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर पोल से टकरा गई, जिससे गाड़ी का नुकसान हुआ पर किसी को चोटे नही आई. एक बड़ा हादसा होने से बच गया.







