सरायकेला : हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जिहाद की भेंट चढ़ी निकिता को इंसाफ दिलाने की मांग देश के कोने-कोने से उठ रही है. जहां लव जिहाद को लेकर ठोस कानून बनाए जाने की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन का दौर जारी है. इन सबके बीच झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड में भी हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद को लेकर ठोस कानून बनाए जाने की मांग उठाई है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर निकिता को इंसाफ दिलाने की मुहिम छेड़ी है. इससे पहले इन्होंने निकिता की आत्मा की शांति को लेकर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया, कि निकिता ने लव जिहाद में फंसने से ज्यादा अहमियत अपने धर्म को दिया, और धर्म के नाम पर खुद को कुर्बान कर दिया. इन्होंने निकिता के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की.








