जमशेदपुर : धातकीडीह में विगत 5 अक्टूबर को हुए फायरिंग मामले में घायल मो मुस्तकीम की गुरुवार रात मौत हो गई. घटना के दो दिन बाद 7 अक्टूबर को ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, जिसके बाद से ही घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. घटना कि सूचना मिलने पर बस्ती वासियों में शोक की लहर है, उनके शव को फिलहाल घर पर ही रखा गया है. परिजनों ने बताया कि गोली लगने के बाद इलाज के लिए रुपए नहीं थे, किसी तरह बस्ती वालों ने चंदा कर मो मुस्तकीम का इलाज करवाया. इलाज का खर्च नहीं उठा पाने पर 7 अक्टूबर को उन्हें घर ले आया गया, तब से घर पर ही उनकी दवा चल रही थी, शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
ज्ञात हो कि 5 अक्टूबर को अपने नशेड़ी गैंग के एक सदस्य के घर जाकर गैंग का लीडर सलमान ने उनके घर वालों के साथ बकझक की थी जिसका विरोध करने पर सलमान ने वहां फायरिंग कर दी. जिसमें मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद कयूम को गोली लगी थी. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, फिलहाल सलमान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.






