
सरायकेला : सरायकेला थाना अन्तर्गत ईंद्रटांडी मुहल्ले में आज अचानक एक इंडिका कार में आग लग गयी और देखते ही देखते पूरा कार जलकर खाक हो गया. हालांकि अग्निशमन दल को बुलाया गया जहां अग्निशमन दल ने आग के बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तब कार जल चुकी थी.
यह कार स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अरधेन्दु की थी. वह अपने परिवार के साथ घर लौटा था. जैसे ही सभी लोग उतरे, वैसे ही कार में आग लग गयी. वैसे आग से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ पर कार पूरी तरह से जल गयी. शार्ट सर्किट से आग की आशंका जतायी जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







