
सरायकेला : सरायकेला एवं आसपास के इलाकों में रात से ही जोरदार बारिश हो रही है. इधर जहां शहरी जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वहीं एनएच-33 का भी बुरा हाल है. जहां सरायकेला जिले के चिलगू में टाटा- रांची एनएच-33 मुख्य मार्ग जाम रहा वहीं कुछ युवक मतीज कार से ग्रामीण रास्तों से होकर जमशेदपुर जाने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच चिलगू के कन्या नाला को पार करने के दौरान गाड़ी पानी के तेज बहाव में फंस गया. वहीं गाड़ी के फंसते ही गाड़ी पर सवार सभी युवक मदद की गुहार लगाने लगे.
जहां स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला. वहीं कार के पानी बहाव में फंसने से कार में मौजूद युवक बेसुध नजर आए. आपको बता दें कि इस नाले में दलमा पहाड़ का पानी आता है जिसकी रफ्तार काफी तीव्र रहता है. बाहरी युवकों को इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं रहा. वैसे ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि सभी युवक को सुरक्षित बचा लिया गया.













