चांडिल : शनिवार की देर रात चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच- 33 पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां रांची की ओर से आ रहे टेलर ने विपरीत दिशा में खड़े चेचिस में टक्कर मार दी. जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना में एक व्यकि की मृत्यु हो गयी है जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है. सूचना पर पहुंची चांडिल थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जबकि मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. घटना भादुदिह के समीप की बताई जा रही है. घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.



