
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिले के चांडिल थाना अंतर्गत जोयदा मंदिर के पास एक चेसिस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद चालक चेसिस को लेकर भागने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ने चेसिस को पकड़ लिया. इधर घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पातल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना के बाद से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरु हो गई है. पुलिस जाम हटाने में लग गई है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर दो युवक पूजा करने जोयदा मंदिर गए थे. वापसी के दौरान दोनों गलत दिशा से जा रहे थे तभी सामने से आ रही चेसिस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई.






