चांडिल: आद्रा रेलखंड के चांडिल स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह कांड्रा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही डाउन आयरन लदा गुड्स ट्रेन चांडिल स्टेशन पार करने के पश्चात पूरी ट्रेन बेपटरी हो गई है. जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह के करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है. घटनास्थल पर रेलवे की बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है. हालांकि घटना के कारण अब तक पता नहीं चल सके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
घटना को लेकर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह-सुबह एक मालगाड़ी कांड्रा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही थी. इस दौरान अचानक ट्रेन की गड़गड़ाहट सुनकर वे पटरी की ओर देखने के लिए दौड़ पड़े, जहां एक मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी थी.




