जमशेदपुर : जुगसलाई में राजस्थान युवक मंडल द्वारा संचालित बाल भारती उच्च विद्यालय में श्री अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बरवालिया, प्रधान सचिव राजेश रिंगसिया, महिला सचिव रेशु बरवालिया, पूर्व विद्यालय सचिव प्रभा पाड़िया एवं स्कूल प्राचार्य कल्पना झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से दशम तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. साथ ही, विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए. सभी प्रतियोगिताओं का निर्णय प्रभा पाड़िया ने किया. सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्चना सोरेन, द्वितीय पुरस्कार अर्पणा सोरेन तथा तृतीय पुरस्कार श्रेया कुमारी को मिला. रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राची कुमारी, द्वितीय पुरस्कार रेशमी साहू तथा तृतीय पुरस्कार तनु कुमारी को मिला. चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आस्था कुमारी, द्वितीय पुरस्कार इशिका कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार सारिका राय को मिला. (नीचे भी पढ़ें)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरन गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार माधुरी सरदार एवं तृतीय पुरस्कार अंश कुमार को मिला, जबकि लेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जोहा इमदाद, द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी अग्रवाल एवं तृतीय पुरस्कार जैना परवीन को मिला. मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजस्थान युवक मंडल के प्रधान सचिव राजेश रिंगसिया ने किया. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं राजस्थान युवक मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.




