सरायकेला: शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा जिले के 10वीं एवं 12वीं के साइंस एवं कॉमर्स के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय टॉपर को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेमब्रम, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सभी बच्चो के अभिवावक उपस्थित रहे. (नीचे भी पढे)
उपायुक्त ने क्रमवार बच्चों से परिचय तथा उनके लक्ष्य पर चर्चा कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा बेहतर प्रदर्शन करने हेतु कई बिन्दुओ पर चर्चा कर सलाह दी. उपायुक्त नें सभी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दी.कार्यक्रम के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जिले में 10वी कक्षा का रिजल्ट बेहतर (96फीसदी) होने पर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. (नीचे भी पढे)
10वीं कक्षा- जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय छात्र छात्राएं
रश्मिता पति (सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल- सरायकेला), धर्मवीर प्रधान (प्रस्तावित हाई स्कूल- सिदाहीह), वर्षा सिंह (सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल- सरायकेला)
12वीं कक्षा- जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय छात्र छात्राएं
साइंस:रोशन महतो (एनआर गवर्नमेंट प्लस टू हाई स्कूल- सरायकेला), सुजीत महतो (सिंहभूम कॉलेज- चांडिल), प्रकाश महतो (सिंहभूम कॉलेज- चांडिल)
आर्ट्स:तुषार अग्रवाल (एसई रेलवे इंटर कॉलेज- सिनी), सुहेब अंसारी (इंटर कॉलेज तिरूलडीह), रोहित टुडू (एसएस प्लस टू हाई स्कूल- गम्हरिया)
कॉमर्स: अंकिता सिंह (श्रीराम इंटर कॉलेज- आदित्यपुर), चित्र चटर्जी (श्रीराम इंटर कॉलेज- आदित्यपुर), सुफल टुडू (छोटा नागपुर कॉलेज हेंसल)




