सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने गुरुवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भवन अंतर्गत कमरों का अवलोकन किया. साथ ही ईवीएम संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया. कमरों, छत, परिसर, सीसीटीवी कैमरा आदि की वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था का भी अवलोकन किया. (नीचे भी पढ़े)
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा लोकतंत्र में ईवीएम की विश्वसनीयता में किसी भी प्रकार का संदेह न रहे, इस निमित्त वेयर हाउस जहां ईवीएम रखी जाती है, समय- समय पर उसकी रख- रखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.



