सरायकेला : सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, आरबीआइ के एजीएम सोहन कुमार सोम, नाबार्ड की जस्तिका वामसे, एलडीएम वीरेन कुमार शीट एवं विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे. बैठक में क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीट ने बताया कि वर्ष 2022- 23 में जिले के बैंकों को निर्धारित क़ृषि लक्ष्य के विरुद्ध जिला की उपलब्धि 135 प्रतिशत, एमएसएमई में 159 प्रतिशत, कुल प्राथमिक क्षेत्र की उपलब्धि 133 प्रतिशत, ऋण वितरण 149 प्रतिशत रही. उन्होंने कहा कि जिले का ऋण जमा अनुपात 65.9 6 प्रतिशत है जो कि राज्य के सभी जिलों से सर्वाधिक है. इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में कुल 434 लक्ष्य के विरुद्ध 566 आवेदको को ऋण उपलब्ध कराया गया.(नीचे भी पढ़ें)
इस पर उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समेत पूरी टीम को बधाई दी. उपायुक्त ने कहा- यह प्रदर्शन सराहनीय है आगे भी जारी रहे. उपायुक्त ने आरसीटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की. इसमें बताया गया कि अब तक कुल 296 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर 9058 लोगों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है. इस वित्त वर्ष में अब तक तीन प्रशिक्षण कार्यशालाएं पूरी हो चुकी हैं एवं चौथा चौथा प्रगति पर हैं. तीन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में 169 युवक-युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं. उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत इच्छुक युवा युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करे. उपायुक्त ने सभी शाखा प्रबंधकों को आरसीटी अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के ऋण आवेदनों को शीघ्र यथासंभव निष्पादित करने के निर्देश देते हुए अनावश्यक रूप से आवेदन रिजेक्ट न करने की हिदायत दी.(नीचे भी पढ़ें)
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में कुल 737 आवेदन आये, जिनमें कुल 113 सैंक्शन एवं 90 डिप्रिमेंट किया गया. उपायुक्त ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को पीएमईजीपी के अंतर्गत शाखावार लक्ष्य निर्धारित करने, सभी बैंकों से कर्ज को पीएमईजीपी के तहत आवेदन जनरेट करने के निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में उपस्थित आरबीआइ के एजीएम सोहन कुमार सोम ने सरकारी विभागों के अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने में सहयोग करने को कहा. साथ ही, स्वरोजगार, शिक्षा, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में आये ऋण आवेदनों में शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को ऋण प्रदान करने को कहा.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि डीएलसीसी बैठक के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष के जिला के कार्यक्रम प्रगति का समीक्षा कर इस वित्तीय वर्ष के लिए एनुअल क्रेडिट प्लान की स्वीकृति हुई है. उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य सिर्फ इंडिकेशन है सभी शाखा प्रबंधक एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन समेत विभिन्न प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग एग्रिकल्चर शार्ट ट्रर्म्स लोन हो या क्रॉप लोन हो या शार्ट-मीडियम टर्म लोन के लिए आ रहे लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक लोगों को लोन देने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने को भी कहा.




