सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी के अधीन ग्राम पदमपुर एवं धनोबांध महादेवीपुर में अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया. साथ ही 350 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया. अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी गोपी उरांव एवं बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कारोबार किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.



