
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा चौका मार्ग पर शुक्रवार देर शाम लखना घाटी के पास जंगल में अचानक आग लग गई. उधर देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी. जहां आसमान में फैला काला धुआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था. उधर सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी खड़े होकर दावानल के प्रचंड रूप को देखने लगे. वहीं अगलगी की सूचना कांड्रा थाना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और आधुनिक कंपनी के अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाया. जहां घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वैसे इस अगलगी से इंसानी जानमाल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन घाटी में मौजूद कई पेड़- पौधे झुलस गए हैं. फिलहाल क्षति का आकलन नहीं हो पाया है.







