• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

saraikela flag unfurling – सरायकेला-खरसावां में ऐसे मनाया गया गणतंत्र दिवस, जानिए कहा किसने फहराया झंडा,मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा-झारखंड को उन्नत राज बनाना है

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला: स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के प्राचीर से 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने झंडोत्तोलन किया. और राज्य के लोगों को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व मंत्री चंपई सोरेन का उपायुक्त एवं एसपी ने स्वागत किया. उसके बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, फिर तिरंगे को सलामी दी. मंत्री चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के नायकों एवं गणतंत्र निर्माता के दूरगामी सोच की वजह से देश आज संवैधानिक अधिकारों के साथ खुली हवा में सांस ले रहा है. उन्होंने कहा लाल किले के प्राचीर से लेकर गांव- गांव तक गणतंत्र दिवस के मौके पर संविधान के हितों की रक्षा का संकल्प लिया जाता है. उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकूमत ने 200 साल तक देश पर राज किया इस दौरान उन्होंने हमारे सामाजिक व्यवस्था पर भी हमला किया मगर देशवासियों ने कठोर संघर्ष कर 15 अगस्त 1947 को आजादी हासिल की, और 26 जनवरी 1950 को संविधान को अंगीकृत कर सभी को नैतिक आजादी देने का काम किया गया. संविधान की वजह से देश के हर व्यक्ति को मौलिक अधिकार मिला है. उन्होंने राज्यवासियों से संविधान में दिए गए शक्तियों का पालन करते हुए देश निर्माण करने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा एक वक्त था जब अलग झारखंड राज्य के लिए हम संघर्षरत थे, आज हमें अलग झारखंड राज्य मिला. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)

संविधान में देय शक्तियों का पालन करते हुए आज झारखंड को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया जा रहा है. गणतंत्र स्थापना के 74 साल बाद अभी भी कुछ खामियां है जिसे आज संकल्प लेकर पूरा करने का दिन है. खनिज संपदाओं से परिपूर्ण झारखंड के आदिवासी मूलवासी वर्षों से अभी भी जरूरी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है उन तक संविधान में निहित शक्तियों को पहुंचाने की जरूरत है. आज संकल्प लेने का दिन है, ताकि राज्य के अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों तक बगैर किसी भेदभाव के सरकार की योजनाओं को पहुंचाई जा सके. इस दिशा में राज्य के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से काम किया जा रहा है. राज्य के गांव- गांव तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है. शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की दिशा में काम किया जा रहा है. संविधान निर्माता के दूरगामी सोच की वजह से समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए हर जाति- संप्रदाय- वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया जाए ताकि संस्कृति और मानवता दोनों की रक्षा हो सके. उन्होंने संविधान निर्माता और देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले जननायकों को नमन किया, और कहा उन्हीं की वजह से आज हम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस मनाते हैं. भौगोलिक स्थिति का सही सोच और सही दृष्टिकोण से पालन करते हुए सभी के सहयोग से राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में वर्तमान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से निरंतर आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है. 22 साल के बाद सरायकेला में विकास की नई इबादत लिखी जा रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति सिंचाई हर क्षेत्र में जिला विकास के पथ पर अग्रसर है. इसके पीछे राज्य सरकार की सोच है, जिसमें जिला प्रशासन पूरा सहयोग कर रही है. अब यहां के बीमार, लाचार, बेबस जरूरतमंदों को दूसरे जिलों पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं है. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. निजी स्कूलों के तर्ज पर सरकारी स्कूलों को विकसित किया जा रहा है, ताकि मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक गरीब परिवार के बच्चे गुणवत्ता युक्त शिक्षा हासिल कर सके. शहर और गांव की खाई को पाटने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर योजनाएं चला रही है ताकि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों से उन्हें जोड़ा जा सके. उन्होंने राज्य के लोगों से सहयोग की अपील की, ताकि राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के अंत में राजकीय छऊ कला केंद्र, झारखंड शिक्षा परियोजना, समाज कल्याण शाखा, आपूर्ति विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन प्रमंडल सरायकेला एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से रंग बिरंगी और मनमोहक झांकियों के जरिए झारखंड के गौरवशाली अतीत, वर्तमान और भविष्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे समारोह स्थल पर मौजूद अतिथियों एवं दर्शकों की खूब सराहना मिली. कृषि विभाग की झांकी में शामिल घुड़ सवारों ने विशेष सुर्खियां बटोरी. हालांकि समाज कल्याण विभाग की झांकी को पहला स्थान प्राप्त हुआ, दूसरे स्थान पर कृषि विभाग की झांकी रही. वहीं मंत्री ने जिले के सफाई कर्मियों एवं जिले के विकास कार्य में सहयोग करने वाले कर्मियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला विधानसभा सनद आचार्य उर्फ टुलु, सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

सरायकेला: 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने अपने आवास पर 8:15 बजे झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर उन्होंने जिले वासियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर एसपी आनंद प्रकाश, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ रामकृष्ण कुमार, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार, डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

सरायकेला: 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एसपी आनंद प्रकाश ने गोपनीय शाखा में 8:30 बजे झंडोत्तोलन किया और जिले वासियों को 74 में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ रामकृष्ण कुमार, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार, डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jhrc : साकची गोलचक्कर पर जेएचआरसी ने अनशन सह हस्ताक्षर अभियान चलाया, लूट, हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग
खबर

Jamshedpur jhrc : साकची गोलचक्कर पर जेएचआरसी ने अनशन सह हस्ताक्षर अभियान चलाया, लूट, हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग

September 12, 2026
Jamshedpur entrepreneurship promotion program : बिरसानगर में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने कहा – स्वावलंबी भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका
खबर

Jamshedpur entrepreneurship promotion program : बिरसानगर में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने कहा – स्वावलंबी भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

September 12, 2026
jamshedpur rural- जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शहीद साबुआ हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur rural- जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शहीद साबुआ हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

September 12, 2026
Next Post

Jamshedpur dc office flag unfurling - डीसी ऑफिस में डीसी विजया जाधव और एसएसपी ऑफिस में एसएसपी प्रभात कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे को दी सलामी

Jamshedpur DFO office flag unfurling : वन विभाग में डीएफओ कार्यालय में ममता प्रियदर्शी और रेंजर कार्यालय में रेंजर दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी, किया झंडोत्तोलन

jharkhand bokaro republic day - बोकारो में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने झंडा फहराया, कहा-बोकारो में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata Steel Foundation-टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Jamshedpur cyber fraud : ओटीपी शेयर करते ही खाते से 63 हजार रुपये गायब, साइबर ठगी के झांसे में आये टेल्को निवासी

jamshedpur rural-आरबीएसके योजना के तहत चाकुलिया के अनिमेश मुर्मू के ह्रदय रोग का होगा ऑपरेशन, मुंबई के लिए रवाना

Jamshedpur police action : साकची चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद, देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata Steel Foundation-टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Jamshedpur cyber fraud : ओटीपी शेयर करते ही खाते से 63 हजार रुपये गायब, साइबर ठगी के झांसे में आये टेल्को निवासी

jamshedpur rural-आरबीएसके योजना के तहत चाकुलिया के अनिमेश मुर्मू के ह्रदय रोग का होगा ऑपरेशन, मुंबई के लिए रवाना

Jamshedpur police action : साकची चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद, देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

Jamshedpur police success : गुड़ाबांधा में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 बाइक व स्कूटी के साथ 5 गिरफ्तार, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News