गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के राशन डीलरों के दुकानों तक समय पर सरकारी राशन नहीं पहुंच रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता उठाने को विवश हैं. बताया जाता है कि इसके पीछे ट्रांसपोर्टरों की लापरवाही और उनका मनमानी रवैया है. राशन पहुंचाने का इकरारनामा डीएसडी अभिकर्ता (विनोद प्रधान) के नाम है परंतु ट्रांसपोर्टर द्वारा आज तक 30 फीसदी डीलरों की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाया गया. वहीं आधा माह बीतने के बाद भी डीलरों तक राशन नहीं पहुंचने पर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.इससे डीलरों और उपभोक्ताओं के बीच प्रतिदिन वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है.इससे तंग होकर राशन डीलरों ने राशन नहीं मिलने कीशिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से कर जल्द से जल्द डीलरों तक राशन पहुंचाने की मांग की.(नीचे भी पढ़े)
वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम प्रबंधक से डीलरों तक राशन नहीं पहुंचने की जानकारी मांगी. जिस पर गोदाम प्रबंधक ने सारा ठीकरा ट्रांसपोर्टर के माथे पर फोड़ा. गोदाम प्रबंधक ने एमओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को बताया कि ट्रांसपोर्टर द्वारा प्रतिदिन केवल तीन से चार गाड़ी ही उपलब्ध कराई जा रही है. जिन गाड़ियों से डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचता है, जबकि उनके इकरारनामा के हिसाब से प्रतिदिन 12 गाड़ी उपलब्ध कराना है जो ट्रांसपोर्टर कभी भी नहीं कराते हैं. यही वजह है कि खाद्यान्न ससमय डीलरों तक नहीं पहुंच पा रहा है. तंग आकर डीलरों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारिओं को दी है हैं.(नीचे भी पढ़े)

वही ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन 6 से 7 गाड़ियों द्वारा गोदाम से राशन डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है. ज्यादा गाड़ी इसलिए नहीं लगाई जाती क्योंकि गोदाम में ही स्टॉक नहीं रहता है. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज से पूछने पर उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की गलती का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की गई है. अब कौन सही है कौन गलत इसका फैसला करेगा कौन ? मामला चाहे जो भी हो झेलना उपभोक्ताओं को ही पड़ रहा है.














