
सरायकेला: सरायकेला जिला के चांडिल में युवती के साथ गैंगरैप होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कांदरबेड़ा की एक 22 वर्षीय युवती ने कई लोगों पर पिछले एक महीने तक बंधक बनाकर इंजेक्शन देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उधर किसी तरह जान बचाकर भागी युवती चांडिल थाना पहुंची. चांडिल थाना पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है. वैसे युवती द्वारा बताए गए जगह पर जाने पर पुलिस को फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिला है. बताया जाता है कि युवती को ट्रैक्टर के रूम में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. हालांकि बताए गए जगह पर काफी कम जगह पाया गया है. उधर युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं होने की भी बात सामने आ रही है.



