
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थानान्तर्गत बड़ा गम्हरिया में एक 17 वर्षीय युवती ने घर में लगो पंखे के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली. वहीं घटना की जानकारी मिलके ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताया कि उनकी पुत्री एक लड़के से हमेशा बात किया करती थी, इसको लेकर उसे कई बार डांट भी लगाई थी. आज भी वह बात कर रही थी, तो उसे फटकार लगायी और उसे सब्जी बनाने की बात कहकर खुद बाथरुम चली गई. जब वह बाथरुम से लौटी तो अपनी बेटी का कमरा बंद पाया. अंदर देखा तो वह पंखे से लटकती मिली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.






