
जमशेदपुर : लॉक डाउन के 17वें दिन भी रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किये जा रहे पीड़ित मानवता की सेवा का अभियान जारी रहा. इस कड़ी में रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा की, इस कार्य में रेड क्रॉस की सहयोग जेमीपोल कम्पनी ने अपनी पदाधिकारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, उन्होंने रेड क्रॉस की टीम के साथ रक्तदान किया, इस दिन लगातार 60 यूनिट रक्तदान रेड क्रॉस द्वारा ब्लड बैंक के माध्यम से किया गया. अन्नदान के रूप में 200 पैकेट साप्ताहिक कच्चा खाद्यान्न वितरण का अभियान रेड क्रॉस की टीम ने किया और उस क्षेत्र में पुनः खाद्यान्न वितरण किया जहां रेड क्रॉस की टीम ने पहले दिन खाद्यान्न का वितरण किया. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अब तक 3500 पैकेट खाद्यान्न का वितरण जेमीपॉल, केके बिल्डर्स प्रा लि, आशीफ महमूद, विमल भालोटिया, चन्द्रनाथ, रेड क्रॉस के पेट्रॉन विजय गंगवानी, सुदीप्तो मुखर्जी, सुनील अग्रवाल, जनक राज नेब, नन्द किशोर अग्रवाल, राज सुदीप नारायण चौधरी, अरूप घोष, प्रशान्त सिंह (पुतुल), विशाल सिंह (पिन्टू), रविन्दर सिंह (मुन्ना) के सहयोग से किया जा चुका है. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह और इसी प्रकार के सहयोग की जरूरत लोगों को रहेगी, उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोगों के लिए इस प्रकार के सहयोग रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरत के दिनों तक जारी रहेगी. इधर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रशासन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सैनिटाइजर निर्माण का कार्य भी चल रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है.







