सरायकेला: सरायकेला जिले के सीनी और महालिमुरूप रेलवे लाइन के बीच पोल संख्या 282/24 के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. महिला की पच्चास वर्ष के आस पास बताई जा रही है. घटना गुरुवार की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पोल संख्या 282/24 के समीप उक्त महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी. इसी दौरान किसी ट्रेन से वो टकरा कर घायल हो गयी. कुछ लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



