सरायकेला : बुधवार देर शाम करीब 7:00 बजे के आसपास सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में जोरडीहा गांव निवासी संतोष महतो (58) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि संतोष महतो सिनी मोड़ स्थित किसी निजी संस्थान में कार्यरत है. बुधवार की शाम वे साइकिल से ड्यूटी पकड़ने सीनी मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान जिओ पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में संतोष महतो के हाथ में चोट आई है.














