
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए अंबुज गोप उनकी पत्नी आधुरी देवी और तीन बच्चे लक्ष्मी गोप, रौशनी गोप और सुमन गोप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इधर घटना के बाद अंबुज और उसकी पत्नी आधुरी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहीं तीनों बच्ची को टीएमएच भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान अंबुज की सबसे छोटी बेटी सुमन गोप (2) की मौत हो गई. पत्नी और अन्य दो बेटियों की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि अंबुज का परिवार टेल्को के जेम्को में रहता है. अंबुज टाटा मैजिक चलाकर अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं. वह अपने पूरे परिवार के साथ ईचागढ़ स्थित पनिया गांव में अपने घर चाचा के श्राद्ध में जा रहे थे. रास्ते में ही सामने से आ रहे सरसों तेल से लदे पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी.













