
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 7 में रविवार की रात नशे की हालत में कुछ युवकों ने स्थानीय निवासी रंजीत सिंह उर्फ मोंटी सिंह पर उस्तरा से वार कर दिया. रंजीत पर कई बार वार किए गए है. उसके चेहरे और गले में गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमला करने वाले युवकों को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. किसी तरह रंजीत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसे 30 टांके लगाए गए. इधर अस्पताल में रंजीत के परिजनों ने जमकर हंगामा।किया. घटना के संबंध में रंजीत के साथी देव ने बताया कि वो रंजीत के साथ सब्जी लेने जा रहा था. इसी बीच पुल के पास तीन युवक नशे की हालत में खड़े थे.अचानक से उन्होंने रंजीत पर उस्तरा से हमला कर दिया. फिलहाल रंजीत का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.














