
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार की रात कार रोकने के बाद हुए विवाद के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दी. दो राउंड फायरिंग करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. गोली अभिषेक सिंह के घर पर चलाई गई. इधर घटना की सूचना अभिषेक ने पुलिस को दी. सूचना पाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. अभिषेक व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष है. अभिषेक ने बताया कि उनका भाई अभिजीत सिंह कार लेकर घर आ रहा था. इसी बीच कार के आगे एक गाय आ गई जिससे उसने कर रोक दिया. पीछे हरपाल सिंह हीरे का भगना रविंदर सिंह कार लेकर आया. इसी बीच रविंदर ने भाई के साथ गाली गलौज कर दी. भाई ने रविंदर को मरना शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद रविंदर सिंह अन्य लोगों के साथ पहुंचा और उनके घर पर दो राउंड फायरिंग कर दी. घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि बस्ती में हवाई फायरिंग की गई थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल घटना स्थल के पास से खोखा बरामद नहीं हुआ है जिससे गोली चलने की पुष्टि नहीं की जा सकती है. हालांकि फिर भी पुलिस जांच कर रही है.














