
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के नए उपायुक्त इक़बाल आलम अंसारी ने सोमवार को गोपनीय स्थित सभाकक्ष में जिले के 28 वे उपायुक्त के रूप में विधिवत प्रभार लिया. इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त ए. दोड्डे ने पुष्पगुछ देकर नए उपायुक्त का स्वागत किया. साथ ही ए दोड्डे ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर नवपदस्थापित उपायुक्त को अपना प्रभार सौपा. पदभार ग्रहण के बाद उपायुक्त ने उपस्थित वरीय पदाधिकारी से जिले में कोरोना संक्रमण पर वार्ता किया. साथ ही उपायुक्त ने जिले में वापस आए प्रवासी मजदूरों के रोजगार उपलब्ध कराने पर भी वार्ता की तथा अनुमंडल पदाधिकारी को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उच्च अधिकारी के साथ बैठक कर प्रवासी मजदूर का सभी डाटा एकत्रित कर उपलब्ध कराने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि कोविंड पर नियंत्रण व इससे निपटने के उपाय उनकी प्राथमिकताओं में है, साथ ही जिले के अन्य प्राथमिकताओं के बारे में अधिकारिओ के साथ बैठक कर फ़ीडबैक लेने के उपरांत तय की जाएगी. इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा की कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सामाजिक दुरी के सिद्धांतो का पालन करने तथा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गाईड लाइनो का अनुपालन करते हुए सुरक्षित रहने की बात कही.






