सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में गुरुवार दोपहर स्क्रैप कंपनी में स्क्रैप कटींग के दौरान निकली चिंगारी से कंपनी में भीषण आग लग गई। दो तीन घंटे की कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सूत्रों के अनुसार बेनाम यह स्क्रैप कंपनी सुनील नरेड्डी की है.जिसमें स्क्रैप कटिंग का काम चल रहा था. इस दौरान गैस सिलेंडर से स्क्रैप कटिंग करने के दौरान वहां रखे सामानों में आग लग गई. जिसका काला धुंआ दूर दूर तक देखा जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं बेनाम स्क्रैप कंपनी प्रबंधक से आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई परंतु कंपनी के किसी भी कर्मचारियों ने गेट खोलने से साफ मना कर दिया. इस आग लगी से कोलाबीरा के नज़दीक ग्रामीण क्षेत्रों में भयंकर प्रदूषण फैल गया. इतने भयंकर आग लगने पर भी कंपनी द्वारा ना तो इसकी सूचना थाना को दी गई ना ही फायर ब्रिगेड को . इससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी में अवैध स्क्रैप कटिंग के दौरान भयंकर आग लगी थी. बताते चलें की सरायकेला-खरसावां जिले में अनेकों अवैध स्क्रैप टाल का संचालन हो रहा है लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस कोई करवाई नहीं करती है.




