
सरायकेला : सरायकेला जिले के युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने ईमानदारी की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है. अभय झा के खाते में कानपुर के एक व्यक्ति द्वारा गलती से एक लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे, जबकि अभय झा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जरूरतमंद के पूरे पैसे वापस उसके खाते में लौटा दिए. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी कुमार गौरव नाम के व्यक्ति द्वारा इनके आईसीआईसीआई बैंक खाता 008901539484 मैं अलग-अलग पचास-पचास हजार रुपए गलती से जमा करा दिए गए थे. जब इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अभय झा को हुई तो, उन्होंने बिना विलंब किए हुए उस व्यक्ति से संपर्क साधा. संपर्क करने पर व्यक्ति ने बताया कि जरूरी काम से उसे पैसे अपने किसी रिश्तेदार के खाते में भेजने थे, लेकिन उसने गलती से पैसे ट्रांसफर कर दिए. उसके बाद अभय झा ने बिना विलंब किए हुए ईमानदारी पूर्वक एक लाख रुपए वापस उस व्यक्ति के खाते में भेज दिया. साथ ही मानवता की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश की.



