
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला की चौका पुलिस ने स्थानीय चावलीबासा स्थित रामेश्वर होटल के पास से एक ट्रक को पकड़ा है, जिस पर कन्टेनरनुमा बड़ी मशीन लदी थी. मशीन की तलाशी लेने पर उसमें से पुलिस ने 580 पेटी अवैध शराब बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी जा रही है. जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुपत सूचना मिली थी की एक ट्रक (एनएल 01एल 8042) में अवैध सामन लोड है और वह चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा होकर एनएच 33 पर गुजरने वाली है. वरीय पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए 23 नवंबर को चौका थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल द्वारा टीम बनाकर ट्रक (एनएल 01एल 8042) को चावलीबासा स्थित रामेश्वर होटल के पास रोका गया. पुलिस को देखकर उक्त गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया. ट्रक जमशेदपुर की ओर से रांची की ओर जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
सीलबंद मशीन के अंदर अवैध रूप से ले जायी जा रही थी शराब
पुलिस द्वारा गाड़ी की जांच एवं सत्यापन में गाड़ी पर कंटेनरनुमा बड़ा मशीन जिसपर वाटर फिल्टर लिखा गया है लोड था. मशीन चारों तरफ से बंद एवं प्लास्टीक के कवर से बिल्कुल नया अवस्था में पैक था, जो बाहर से देखने पर किसी बड़ी मशीन जैसा प्रतीत हो रहा था. उन्हाेंने पत्रकारों को बताया कि मशीन सीलबंद रहने के कारण तत्काल जांच नहीं किया जा सका. शुक्रवार को उक्त मशीन की जांच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष किया गया. जांच में मशीन जैसा दिखने वाला कंटेनर के अंदर अवैध शराब की पेटियां मिली. जिसे गैर कानूनी रूप से परिवहन किया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
580 पेटियों में है करीब 17 लाख की शराब
चांडिल के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो ने बताया कि जांच में मशीननुमा कंटेनर के अंदर मैकडावल ब्रांड की की कुल 580 पेटी शराब मिला. जिसका बाजार में अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि मिले शराब में 750एमएल की 120 पेटी (1440 बोतल), 375एमएल की 390 पेटी (9360 बोतल), 180 एमएल की 70 पेटी (3360 बोतल), कुल 14160 बोतल यानी 5194.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हई है. उन्होंने बताया कि बरामद शराब और वाहन संख्या एनएल 01एल 8042 को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त किया गया है.
छापामारी दल में ये थे शामिल
अवैध शराब लदे ट्रक को पकड़ने वाले छापामारी दल में चांडिल अंचल के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, पुअनि अभिजीत कुमार, पुअनि गौरव कुमार, सअनि रुबलाल मंडल, आरक्षी पशुपति राउत व महादेव प्रसाद साहू एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.




