जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र के निवासी बुधवार पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण परेशान रहे. बताया गया कि बुधवार रात किसी कार के बिजली के पोल से टकरा जाने के कारण पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही. सुबह नौ बजे के करीब विद्युत आपूर्ति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में अनियंत्रित कार के बिजली पोल से टकरा जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. विद्युत विभाग की टीम के काफी मेहनत करने के बाद भी रात में फॉल्ट को ठीक नहीं किया जा सका और लोगों को अंधेरे में ही पूरी रात बितानी पड़ी. गुरुवार सुबह विद्युत विभाग की टीम द्वारा फॉल्ट ठीक किये जाने के बाद सुबह दस बजे के करीब विद्युत आपूर्ति पुनर्बहाल हो सकी और जनजीवन सामान्य हो सका.



