
सरायकेला : 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर शेर-ए-पंजाब चौक स्थित बोधी कॉम्प्लेक्स के समीप, आदित्यपुर विकास समिति के कार्यालय और आदित्यपुर कॉलोनी नंबर 10 स्थित कल्याण कुंज के समक्ष आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रध्वज की सलामी ली. आदित्यपुर विकास समिति के कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में ओड़िया मध्य विद्यालय एवं न्यू कॉलोनी आदित्यपुर की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर राजू सरदार, महादेव महतो, वीरेंद्र यादव, प्रमोद गुप्ता, पार्षद सिद्धनाथ यादव, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, पशु चिकित्सक डॉ रत्नाकर, विनोद कुमार सिंह, आशुतोष गुप्ता, मिथिलेश झा, संजय खान, संजय कुमार शर्मा, विवेक राणा, विशाल राणा, अजय यादव, विकास यादव, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, रवि प्रकाश, बैजू यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, उदय सिंह, उमाशंकर राम, विजेंद्र प्रसाद, रामजी शर्मा, महेश राम, अयोध्या गिरी इत्यादि उपस्थित थे.








