सरायकेला: सरायकेला चाईबासा मार्ग पर छोटा टांगरानी के समीप सड़क किनारे टहल रहे युवक अमित कुंभकार (22) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों ने युवक को सदर अस्पताल सरायकेला लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार की शाम करीब 7: 50 बजे की है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक छोटा टांगरानी गांव का निवासी था.(नीचे भी पढ़े)
वह हाता में रहकर कुछ काम करता था. चैत्र पर्व के अवसर पर वह अपने गांव आया हुआ था.घटना की शाम युवक अपने कुछ दोस्तो के साथ सड़क किनारे टहल रहा था. इसी दौरान चाईबासा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.




